Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना के बाद CM विष्णु देव साय ने रायपुर एम्स का दौरा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले में मंगलवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 14 अन्य घायल हुए हैं.
रायपुर, 10 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले में मंगलवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया. इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 14 अन्य घायल हुए हैं. दुर्घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के करीब उस समय हुई जब एक डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे. साय ने आज एम्स में घायलों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा, ''मैंने दुर्घटना में घायल 10 लोग जो एम्स में भर्ती हैं, से मुलाकात की. दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई है उनकी आत्मा को भगवान शांति दे, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.'' साय ने कहा, ''मेरी जानकारी के अनुसार, कंपनी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का फैसला किया है. कंपनी के साथ-साथ सरकार भी घायलों के इलाज का ख्याल रख रही है.'' यह भी पढ़ें : छत्रपति संभाजीनगर में पानी की कमी के कारण शराब की भट्टियों में जलापूर्ति होगी प्रभावित: अधिकारी
इसके बाद साय चुनाव प्रचार के लिए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला के लिए रवाना हो गए. इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा किया और जायजा लिया. 30 से अधिक लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फुट गहरे मुरुम खदान के गड्ढे में गिर गई थी. क्षतिग्रस्त बस को आज दोपहर खदान के गड्ढे से निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

