एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश सीनियर हॉकी राष्ट्रीय के डिवीजन बी में पदोन्नत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में डिवीजन सी में विपरीत परिणामों के साथ सोमवार को यहां साथ डिविजन बी में पदोन्नति हासिल की ।

खेल की खबरें | छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश सीनियर हॉकी राष्ट्रीय के डिवीजन बी में पदोन्नत

झांसी, सात अप्रैल छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में डिवीजन सी में विपरीत परिणामों के साथ सोमवार को यहां साथ डिविजन बी में पदोन्नति हासिल की ।

डिवीजन सी के मैच सोमवार को समाप्त हो गये।

इस डिवीजन में हॉकी अरुणाचल को हॉकी राजस्थान ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि छत्तीसगढ़ ने हॉकी हिमाचल को 3-2 से हराकर क्रमशः पूल ए और पूल सी से शीर्ष स्थान हासिल किया।

डिवीजन सी के इसी पूल में, हॉकी जम्मू और कश्मीर ने त्रिपुरा हॉकी पर 15-1 से शानदार जीत हासिल की।

डिवीजन सी के आखिरी मैच में बिहार हॉकी संघ ने हॉकी गुजरात को 14-0 के प्रभावशाली स्कोर से हराया।

डिवीज़न बी, पूल ए में हॉकी चंडीगढ़ ने गोवा हॉकी को 4-0 से हराया।

डिवीजन सी के पूल ए में हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 5-3 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).