देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : एसीबी/ईओडब्ल्यू ने 'शराब घोटाले' को लेकर राज्य में 13 जगहों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)/आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये के कथित 'शराब घोटाले' मामले में शनिवार को राज्य भर में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 17 मई छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)/आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये के कथित 'शराब घोटाले' मामले में शनिवार को राज्य भर में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर आज छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने इस दौरान 19 लाख रुपये नकद बरामद किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले मामले की जांच के दौरान इस वर्ष जनवरी माह में कांग्रेस नेता लखमा को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद से लखमा रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

लखमा कोंटा सुकमा जिले से छह बार के विधायक हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आबकारी मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा की संलिप्तता की जांच में पाया गया है कि उन्होंने गिरोह के लोगों को और खुद को अवैध लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि कवासी लखमा ने अपने नजदीकी लोगों, मित्रों, साझेदारों के पास अवैध धन को सुरक्षित रखा है तथा उसे निवेश भी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के बाद आज ब्यूरो के 13 दलों ने रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में कुल 13 स्थानों पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान संदिग्धों के निवास स्थानों और अन्य जगहों से प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक खाते तथा जमीनों में निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इस दौरान 19 लाख रूपये नकद भी बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला 2019-22 के बीच रचा गया था। इस दौरान राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। कोंटा (सुकमा जिले) से विधायक लखमा उस समय आबकारी मंत्री थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने पहले दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब कारोबार चलाने वाले गिरोह के लाभार्थियों की जेबें 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध आय से भर गईं।

जांच एजेंसी ने कहा था कि इस गिरोह में राज्य के वरिष्ठ नौकरशाह, राजनेता, उनके सहयोगी और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\