एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली ढेर
Corona

दंतेवाड़ा, 31 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी महिला नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमालनार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली वेको पैक्को (24) को मार गिराया है।

पल्लव ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गुमालनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां नक्सली वेको का शव बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला नक्सली वेको बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र की निवासी थी। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी। उस पर दो लाख रुपए का इनाम था।

पल्लव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो देसी बंदूक, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग तथा अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).