एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: 800 किलो गोबर की हो गई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

कंवर ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कृमि खाद के उत्पादन के लिए गौधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाता है.

Chhattisgarh: 800 किलो गोबर की हो गई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

कोरबा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरबा (Korba) जिले के एक गांव से गाय (Cow) का गोबर (Dung) चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिस (Police) ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया, जिसकी कीमत 1600 रुपये है. Chhattisgarh: पुलिस अधिकारी ने सरकारी मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार

दिपका थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि ग्राम गौथन समिति के अध्यक्ष कमहान सिंह कंवर ने 15 जून को इस बाबत औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है.

कंवर ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कृमि खाद के उत्पादन के लिए गौधन न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).