एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 9,88,172 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नये मामले

रायपुर, 15 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 609 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 9,88,172 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में मंगलवार को 241 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,253 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया। राज्य में संक्रमण आठ लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 609 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 42, दुर्ग से 16, राजनांदगांव से 18, बालोद से 14, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से चार, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 39, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 26, कोरबा से 18, जांजगीर चांपा से 33, मुंगेली से 10, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 18, कोरिया से 45, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 11, जशपुर से 25, बस्तर से 55, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 35, कांकेर से 14, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 33 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,88,172 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,63,113 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 11,717 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस संक्रमण से 13,342 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,903 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,122 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).