देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के 509 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 509 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,89,844 हो गई है।
रायपुर, 18 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 509 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,89,844 हो गई है।
राज्य में शुक्रवार को 245 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 877 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से और सात मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 509 नये मामलों में से रायपुर जिले से 27, दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 10, बालोद से नौ, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से सात, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 24, महासमुंद से 21, गरियाबंद से नौ, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से 27, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से 30, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से तीन, सरगुजा से 23, कोरिया से 36, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 15, जशपुर से 14, बस्तर से 37, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 27, कांकेर से नौ, नारायणपुर से पांच और बीजापुर से 49 मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,89,844 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,66,414 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 10,062 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण से अभी तक कुल 13,368 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,963 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,123 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

