देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण के और 359 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 359 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,97,785 हो गई है।
रायपुर, 10 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 359 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,97,785 हो गई है।
राज्य में शनिवार को 251 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 236 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 359 नये मामले आए हैं। उनमें से रायपुर जिले से 44, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से एक, बालोद से सात, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से सात, धमतरी से आठ, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से चार, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से नौ, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से 29, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, मुंगेली से आठ, सरगुजा से 10, कोरिया से पांच, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से आठ, जशपुर से 27, बस्तर से 24, कोंडागांव से छह, दंतेवाड़ा से 13, सुकमा से 29, कांकेर से सात, नारायणपुर से पांच, बीजापुर से 41 और अन्य राज्य से एक मामला है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,97,785 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,79,448 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4,862 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,475 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,398 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 3,133 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 12:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

