देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोविड-19 के 297 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 297 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 9,98,270 पहुंच गयी है।
रायपुर, 12 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 297 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 9,98,270 पहुंच गयी है।
राज्य में सोमवार को 170 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 394 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 297 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 18, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से दो, बालोद से एक, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 17, महासमुंद से दो, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से नौ, कोरबा से पांच, जांजगीर चांपा से 38, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से छह, कोरिया से 11, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 13, बस्तर से 34, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से 35, कांकेर से चार, नारायणपुर से छह और बीजापुर से 24 मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,98,270 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,80,275 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में फिलहाल 4517 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,478 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,431 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3133 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 12:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

