देश की खबरें | सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक: दिल्ली भाजपा ने कहा, पार्टी त्योहार भव्य तरीके से मनाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक को लेकर राजनीति सोमवार को और तेज हो गई, जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने घोषणा की कि त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा और पार्टी शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक को लेकर राजनीति सोमवार को और तेज हो गई, जब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने घोषणा की कि त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा और पार्टी शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले सप्ताह एक आदेश में कोविड-19 स्थिति को देखते हुए नदी किनारे, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगा दी थी।

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी पूर्वांचलियों (दिल्ली में बसे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग) की राय लेने के लिए एक 'रथ यात्रा' शुरू की है और साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर छठ मनाने से लोगों को रोका गया, तो डीडीएमए के आदेश की अवहेलना की जाएगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले आरोप लगाया था कि विपक्ष इस मुद्दे पर "गंदी राजनीति" कर रहा है।

गुप्ता ने तिवारी के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा घोषणा करती है कि हम छठ पूजा मनाएंगे और नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे।’’

गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा छठ पूजा पर लगायी गई रोक का मुखर विरोध किया है और तिवारी सहित पार्टी के नेता इस मुद्दे पर पूजा समितियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हम छठ पूजा समितियों के साथ व्यवस्था करेंगे। केवल प्रतीकात्मक रूप से ही नहीं, छठ को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्थित रूप से सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।’’

इससे पहले, छठ प्रतिबंध के खिलाफ तिवारी की रथ यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर समारोह की अनुमति नहीं देने का फैसला लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है और विपक्ष एक संवेदनशील मुद्दे पर ‘‘गंदी राजनीति’’ कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\