देश की खबरें | राजस्थान के कोटपूतली में 10 दिन बाद बोरवेल से बाहर निकाली गई चेतना की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में बोरवेल में 150 फुट गहराई में फंसी तीन वर्षीय बच्ची को दस दिन बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर, एक जनवरी राजस्थान के कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में बोरवेल में 150 फुट गहराई में फंसी तीन वर्षीय बच्ची को दस दिन बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को खेत में खेलते समय चेतना बोरवेल में गिर गई थी तभी से स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगातार उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थीं।

एनडीआरएफ के प्रभारी योगेश मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम बच्ची को जब बाहर निकाला गया तो वह अचेत अवस्था में थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

उन्होंने बताया कि तुरंत उसे एंबुलेंस से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मीणा ने बताया कि शुरुआत में रिंग की मदद से बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो बुधवार सुबह मौके पर एक पाइलिंग मशीन को लाया गया और समानांतर गड्ढा खोद कर उसे बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि चट्टानी सतह के कारण बचाव अभियान में काफी मुशिकलें आईं। इससे पहले परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

दो सप्ताह पहले, दौसा जिले में एक पांच वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया था और बचाव अभियान 55 घंटे से अधिक समय तक चला था। हालांकि, उसे भी नहीं बचाया जा सका था।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\