खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड : भारत की ‘बी’ टीम ने एस्तोनिया को 4-0 से रौंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की ‘बी’ टीम ने शनिवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग के दूसरे दौर में एस्तोनिया को 4-0 से शिकस्त दी जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त ‘ए’ टीम ने मोलदोवा को 3.5 - 0.5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मामल्लापुरम, 30 जुलाई भारत की ‘बी’ टीम ने शनिवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग के दूसरे दौर में एस्तोनिया को 4-0 से शिकस्त दी जबकि दूसरी वरीयता प्राप्त ‘ए’ टीम ने मोलदोवा को 3.5 - 0.5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन अपनी बाजी में जार्ज मेयर को हराकर तीसरे वरीय नार्वे की उरूग्वे पर 4-0 की जीत के स्टार रहे।

अमेरिका की मजबूत टीम ओपन वर्ग में लगातार दूसरे दिन जूझती दिखी और शीर्ष वरीय पराग्वे पर 2.5 - 1.5 से ही जीत दर्ज कर सकी।

महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीय भारत ‘ए’ टीम ने अर्जेंटीना को 3.5 - 0.5 से मात दी।

कोनेरू हम्पी और मारिसा जुरिएल के बीच बाजी 44 चाल के बाद ड्रा रही। लेकिन तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी ने क्रमश: मारिया कैम्पस और मारिया बेलेन सार्किस पर जीत दर्ज कर टीम को लगातार दूसरी जीत दिलायी।

आर वैशाली ने मारिया जोस कैम्पस को हराकर पूरे अंक हासिल किये।

भारत की ‘बी’ टीम ने लातिविया के खिलाफ 3.5 - 0.5 से जीत दर्ज की। वंतिका अग्रवाल, सौम्या स्वामीनाथन और मैरी एन गोम्स ने क्रमश: लौरा रोगुले, एग्नेसा एस टर-अवेतिस्जाना और नेलिजिया माकलाकोवा पर जीत दर्ज की।

पद्मिनी राउत ने इजे बर्जिना के खिलाफ बाजी में अंक बांटे।

मेजबानों की महिला वर्ग में तीसरी ‘सी’ टीम ने सिंगापुर को 3-1 से पराजित किया। पी वी नानधिंधा और ईशा करावाडे ने अपनी बाजी में फतह हासिल की। प्रत्युषा बोद्दा और विश्वा वसनावाला ने क्रमश: यांग हेजल लियू और कुन फांग से अंक बांटे।

भारत की ‘बी’ टीम को कार्लसन और महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ‘छुपारूस्तम’ करार किया था, उसने एस्तोनिया के खिलाफ बिना किसी परेशानी के 4-0 से जीत दर्ज की।

डी गुकेश ने शीर्ष बोर्ड पर काले किक को जबकि आर प्रागनानंदा ने दूसरे बोर्ड पर किरिल चुकाविन को पराजित किया। अनुभवी बी अधिबान और रौनक साधवानी ने क्रमश: एलेक्सांद्र वोलोदिन और आंद्रेई शिशकोव पर जीत दर्ज की।

भारत ‘ए’ के लिये पी हरिकृष्णा, एस एल नारायणन और के शशिकिरण विजेता रहे जबकि अर्जुन एरिगेसी ने आंद्रेई माकोवेई से ड्रा खेला।

भारत ‘सी’ टीम ने मेक्सिको पर 3.5 - 0.5 अंक से जीत दर्ज की।

अमेरिका-पराग्वे मैच में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को एक्सेल बाकमैन ने अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह वेस्ले सो और मैस शंकलैंड से भी उनके प्रतिद्वंद्वियों रामी डेलगाडो और एम रूबेन डी जाकारिया ने अंक बांटे।

लेनियर डोमिनिगुएज पेरेज ने जोस फर्नांडो कुबास को हराकर पूरे अंक दिलाये।

दो दौर के बाद भारत ‘बी’ के ओपन वर्ग में चार अंक (एक जीत से दो अंक) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\