खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड : भारत ए ने फ्रांस से ड्रॉ खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त दो टीमों भारत ए और अमेरिका ने चौथे दौर में सोमवार को ड्रॉ खेला ।
मामल्लापुरम, एक अगस्त शतरंज ओलंपियाड के ओपन वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त दो टीमों भारत ए और अमेरिका ने चौथे दौर में सोमवार को ड्रॉ खेला ।
महिला वर्ग में नंबर एक टीम भारत ए ने हंगरी को 2.5 . 1.5 से हराया ।
भारत ए ने फ्रांस को 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका जबकि अमेरिका ने उजबेकिस्तान से ड्रॉ खेला ।
पी हरिकृष्णा, विदित गुजराती , अर्जुन एरिगेसी और एस एल नारायणन के मुकाबले ड्रॉ रहे ।
एक बड़े उलटफेर में पूर्व विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर अमेरिका के फेबियानो कारूआना को उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव ने हरा दिया ।
ओपन वर्ग में भारत बी टीम ने इटली को 3 . 1 से हराया जबकि भारत सी टीम स्पेन से हार गई ।
महिला वर्ग में भारत बी ने एस्तोनिया को 2.5 . 1.5 से मात दी जबकि भारत सी टीम जॉर्जिया से 1 . 3 से हार गई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

