खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड: भारतीय की सभी टीमों ने जीत से शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीमों ने शुक्रवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में जीत से शुरुआत की।

मामल्लापुरम, 29 जुलाई भारतीय टीमों ने शुक्रवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में जीत से शुरुआत की।

भारतीय की सभी टीमों (तीन ओपन वर्ग में और तीन महिला वर्ग में) ने पहले दौर में अपने -अपने विरोधियों के खिलाफ 4-0 की जीत दर्ज की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला ‘ए’ टीम ने ताजिकिस्तान को जबकि बी टीम ने वेल्स को पराजित किया।

भारतीय स्टार खिलाड़ी कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, तानिया सचदेवा और भक्ति कुलकर्णी ने जीत दर्ज की।

भारतीय महिला खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली खिलाड़ी हम्पी ने काले मोहरों के साथ 41 चालों में नेदेदा एंटोनोवा को शिकस्त दी।

भारत की ‘सी’ टीम ने भी हांगकांग को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की।

ओपन वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की टीम को 93वें रैंकिंग पर काबिज अंगोला के खिलाफ अंक गंवाने पर मजबूर होना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मास्टर डेविड सिल्वा ने लेवोन एरोनियन को ड्रॉ पर रोक दिया

वेस्ले सो, लीनियर डोमिनिगेज़, पेरेज और सैम शैंकलैंड के जीत के दम पर अमेरिका ने मुकाबले को 3.5-0.5 अंक से अपने नाम किया।

यूक्रेन ने दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से और तीसरी वरीयता प्राप्त जॉर्जिया ने इराक को 4-0 से हराया। स्टार खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के बिना नॉर्वे ने लेबनान के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की।

पुरूषों की स्पर्धा में तीन भारतीय टीमों ने पहले दौर के मैचों में क्रमश: जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण सूडान पर जीत हासिल की।

विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, एसएल नारायणन और के शशिकिरण जैसे सितारों से सजी भारत की ‘ए’ टीम ने जिम्बाब्वे को हराया।

रौनक साधवानी, डी गुकेश, अनुभवी बी अधिबान और निहाल सरीन की भारत ‘बी’ टीम ने यूएई को शिकस्त दी। कोच आर बी रमेश की टीम ने शुरुआती दौर के मुकाबले के लिए आर प्रज्ञानानंद को आराम देने का फैसला किया।

ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड के शुरूआती दौर का उद्घाटन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाड़ी विदित गुजराती के बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया।

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद, फिडे अध्यक्ष आर्काडी वोर्कोविच, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और ओलंपियाड निदेशक भरत सिंह चौहान भी इस मौके पर उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज