खेल की खबरें | चेसेबल मास्टर्स : प्रज्ञानानंदा ने अनीश गिरी को हराया , फाइनल में लिरेन से सामना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को बुधवार को 3.5 . 2.5 से हराया ।
चेन्नई, 25 मई युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को बुधवार को 3.5 . 2.5 से हराया ।
चार गेम का आनलाइन सेमीफाइनल मैच 2 . 2 से बराबरी पर था जिसके बाद प्रज्ञानानंदा ने टाइब्रेकर में डच धुरंधर को मात दी । गिरी की यह टूर्नामेंट में पहली हार थी ।
अब उनका सामना चीन के डिंग लिरेन से होगा जो दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं । लिरेन ने दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को 2.5 . 1.5 से हराया ।
सेमीफाइनल में प्रज्ञानानंदा पहला गेम हार गए लेकिन दूसरे में वापसी की । उन्होंने तीसरा गेम जीतकर स्कोर 2 . 1 कर दिया हालांकि गिरी ने अपना पूरा अनुभव लगाकर चौथा गेम जीता और मुकाबले को टाइब्रेकर में ले गए ।
मैच देर रात खत्म हुआ जिसके बाद प्रज्ञानानंदा ने कहा ,‘‘ मुझे 8. 45 पर स्कूल जाना है और अभी रात के दो बज रहे हैं ।’’
शानदार फॉर्म में चल रहे प्रज्ञानानंदा ने प्रारंभिक दौर में कार्लसन को हराया था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

