खेल की खबरें | जमशेदपुर के खिलाफ चेन्नइयिन की कोशिश प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को हराना होगा।

बम्बोलिम, नौ फरवरी पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को हराना होगा।

मौजूदा सत्र में चेन्नइयिन की सबसे बड़ी कमजोरी गोल नहीं कर पाने की है। उसने अपना पिछला मुकाबला भी बेंगलुरु से गोलरहित ड्रा खेला। यह मौजूदा सत्र में नौवां मौका है जब टीम गोल करने में नाकाम रही।

चेन्नइयिन तालिका में चौथे स्थान पर काबिज टीम से छह अंक दूर है और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना को बरकरार रखने के लिए उसे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे।

कोच कसाबा लाजलो ने कहा कि उनकी टीम अंत तक इसके लिए संघर्ष करेगी।

लाजलो ने कहा, ‘‘ हमें अब भी उम्मीद है और हम शीर्ष चार में पहुंचने के अपने लक्ष्य से दूर नहीं है। अभी भी संभावना है। अगला मैच न केवल जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि अन्य टीमों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।’’

कोच ने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि हम मैच जीतने में सक्षम हैं। लेकिन हमें अपने मौकों को बेहतर तरीके से भुनाने की जरूरत है। हमें अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है।’’

इस बीच, जमशेदपुर अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयिन से एक स्थान आगे है और उसके एक अंक भी ज्यादा है।

जमशेदपुर के कोच ओवेन कॉयले ने कहा, ‘‘ चेन्नइयिन एक मजबूत टीम है। उन्होंने कई मौके बनाए हैं, लेकिन वे उसे भुना नहीं पाए। हम अगले मैच को कप फाइनल की तरह ले सकते हैं क्योंकि हमें अंक हासिल करना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\