खेल की खबरें | मुम्बई के खिलाफ चेन्नइयिन पर होगा अच्छे प्रदर्शन का दबाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में सोमवार को तालिका में शीर्ष पर चल रहे मुम्बई सिटी एफसी का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने शीर्ष चार में पहुंचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

बम्बोलिम, 24 जनवरी दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र में सोमवार को तालिका में शीर्ष पर चल रहे मुम्बई सिटी एफसी का सामना करने उतरेगी तो उसके सामने शीर्ष चार में पहुंचने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

चेन्नई की टीम का आक्रमण 13 मैचों के बाद भी लय हासिल नहीं कर सका। तालिका में छठे पायदान पर काबिज यह टीम अभी तक सिर्फ 10 गोल ही कर सकी है जो सत्र में सबसे कम है। टीम बीते सात मैचों से एक भी गोल नहीं कर सकी है।

चेन्नइयिन का सामना अब ऐसी टीम से है जो पिछले 11 मैचों से अजेय है और मौजूदा सत्र में उसके खिलाफ सिर्फ चार गोल हुए है।

चेन्नई के कोच साबा लाजलो ने कहा कि उनकी अग्रिम पंक्ति को खुद को मजबूत रखते हुए आक्रमण करना होगा।

साबा ने कहा, ‘‘हमारे फारवर्ड खिलाड़ियों को जब भी मौका मिले, गोल करना होगा। हम बीते मैचों में कई बार अच्छा मौका बनाने के बाद गोल नहीं कर सके हैं। मैं उन्हें यह नहीं सिखाना चाहता कि मौके कैसे बनाते हैं लेकिन उन्हें मौका बनाने के साथ गेंद को गोलपोस्ट में डालना सीखना होगा।’’

इसी सत्र मे दोनों टीमें जब पिछली बार भिड़ी थीं तो मुम्बई ने 2-1 से जीत हासिल की थी। मुम्बई के कोच सर्जियो लोबेरा अपनी टीम से संतुष्ट हैं।

लोबेरा ने कहा, ‘‘मैं अब खुश हूं क्योंकि हम अच्छी स्थिति में हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज अब सत्र का आखिरी चरण चल रहा है। हम तालिका में शीर्ष पर हैं लेकिन इस लीग में सब कुछ संभव है। हमें लगातार अच्छा करते होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट