खेल की खबरें | गोवा को 2-1 से हराकर जीत की राह पर लौटा चेन्नइयिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई की टीम को चार मैचों के बाद जीत मिली है जबकि गोवा को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। गोवा की यह तीसरी हार है जबकि उसके दो मैच ड्रा रहे हैं और दो में जीत मिली है। उसके खाते में आठ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम के छठे मैच से प्राप्त तीन अंकों के साथ कुल आठ अंक हो गए हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है।

चेन्नई की टीम को चार मैचों के बाद जीत मिली है जबकि गोवा को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। गोवा की यह तीसरी हार है जबकि उसके दो मैच ड्रा रहे हैं और दो में जीत मिली है। उसके खाते में आठ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम के छठे मैच से प्राप्त तीन अंकों के साथ कुल आठ अंक हो गए हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है।

इस रोमांचक मैच का पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर रहा। शुरुआती 45 मिनट के खेल के लिहाज से दोनों हर मायने में एक दूसरे की बराबरी पर रहीं।

मैच का पहला गोल चेन्नई की ओर से रफाएल क्रिवेलारो ने पांचवें मिनट में किया।

क्रिवेलारो के इस शानदार गोल से हतप्रभ गोवा ने अपने खेल का स्तर उठाया और नौवें मिनट में बराबरी का गोल दागते हुए हिसाब बराबर कर लिया। गोवा के लिए यह गोल एलेक्सजेंडर जेसुराज की मदद से जार्ज मेंदोजा ने किया।

पहला हाफ बराबरी पर छूटने के बाद चेन्नई ने दूसरे हाफ की शुरुआत में बदलाव किया। दीपक टांगरी को बाहर कर रहीम अली को अंदर लिया गया जिन्होंने 53वें मिनट में गोल कर चेन्नई को 2-1 से आगे कर दिया। इस गोल में क्रिवेलारो ने उनकी मदद की।

मैच के 84वें मिनट में अनिरुद्ध थापा चोटिल हुए और चेन्नई को न चाहते हुए भी धनपाल गणेश को अंदर लेना पड़ा। गोवा ने भी इंजुरी टाइम में बदलाव किया लेकिन उसकी यह रणनीति काम नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें