खेल की खबरें | चेन्नई सुपरकिंग्स की ड्रेसिंग रूम में अच्छी समझ वाले कई क्रिकेटर हैं: डुप्लेसिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम में ‘अच्छी समझ’ वाले कई क्रिकेटर शामिल है।
जोहानिसबर्ग, 27 जून अनुभवी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम में ‘अच्छी समझ’ वाले कई क्रिकेटर शामिल है।
इनमें से एक दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के इस दिग्गज ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा से इंस्टाग्राम चैट में कहा, ‘‘चेन्नई के साथ अपने अनुभव की बात करूं तो वहां ड्रेसिंग रूम शांत रहता है। ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे अच्छी समझ वाले क्रिकेटर हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई की ड्रेसिंग रूम में यह विश्वास रहता है कि कोई ना कोई खिलाड़ी मैच निकाल लेगा और हर बार अलग-अलग खिलाड़ी ऐसा करते है।’’
यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.
धोनी के नेतृत्व में टीम ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से तीन बार खिताब अपने नाम किया है और चैम्पियन बनने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ मुंबई इंडियन से पीछे है।
टीम हर बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है और दो बार चैम्पियन्स लीग टूर्नामेंट का खिताब भी हासिल किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

