एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पीएसजी को 3-0 से हराकर चेल्सी बना क्लब विश्व कप का चैंपियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पामर ने 22वें और 30वें मिनट में पेनल्टी क्षेत्र के अंदर से बाएं पैर से लगभग एक जैसे गोल किए। इसके बाद उन्होंने तीसरा गोल करने में भी मदद की। उनके पास पर जोआओ पेड्रो ने 43वें मिनट में गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को छकाकर गोल किया जो दो जुलाई को चेल्सी से जुड़ने के बाद इंग्लैंड के इस क्लब की तरफ से उनका तीसरा गोल है।

खेल की खबरें | पीएसजी को 3-0 से हराकर चेल्सी बना क्लब विश्व कप का चैंपियन

पामर ने 22वें और 30वें मिनट में पेनल्टी क्षेत्र के अंदर से बाएं पैर से लगभग एक जैसे गोल किए। इसके बाद उन्होंने तीसरा गोल करने में भी मदद की। उनके पास पर जोआओ पेड्रो ने 43वें मिनट में गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को छकाकर गोल किया जो दो जुलाई को चेल्सी से जुड़ने के बाद इंग्लैंड के इस क्लब की तरफ से उनका तीसरा गोल है।

दो साल पहले मैनचेस्टर सिटी से चेल्सी में शामिल हुए 23 वर्षीय पामर ने इस सत्र में 18 गोल किए हैं।

पीएसजी ने अपनी तरफ से वापसी के हर संभव प्रयास किए लेकिन चेल्सी की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उसकी एक नहीं चली। उसे मैच के अंतिम कुछ मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पड़े क्योंकि 84वें मिनट में मार्क कुकुरेला को बाल पकड़कर गिराने के कारण जोआओ नेवेस को लाल कार्ड दिखा कर बाहर कर दिया गया था।

इससे पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली पीएसजी की टीम इस सत्र में लीग 1, कूप डी फ्रांस और अपना पहला चैम्पियंस लीग खिताब हासिल करने के बाद अपना चौथा खिताब जीतने की कोशिश में थी।

मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच को देखने के लिए 81,188 दर्शक उपस्थित थे जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).