देश की खबरें | भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि ‘छेल्लो शो’ के किशोर अभिनेता राहुल कोली का कैंसर से निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ के रिलीज होने से कुछ दिन पहले मुख्य किरदार के दोस्त की भूमिका निभाने वाले किशोर अभिनेता राहुल कोली का ल्यूकेमिया से निधन हो गया।
अहमदाबाद, 11 अक्टूबर ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ के रिलीज होने से कुछ दिन पहले मुख्य किरदार के दोस्त की भूमिका निभाने वाले किशोर अभिनेता राहुल कोली का ल्यूकेमिया से निधन हो गया।
वह 17 वर्ष के थे।
पान नलिन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छेल्लो शो’ 14 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अंग्रेजी शीर्षक “लास्ट फिल्म शो” है।
गुजरात के जामनगर जिले के हापा शहर के रहने वाले राहुल का अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती होने के करीब चार महीने बाद दो अक्टूबर को ल्यूकेमिया से निधन हो गया। उनके पिता रामू कोली ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राहुल ने गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ में नौ वर्षीय नायक समय (भाविन रबारी) के दोस्त की भूमिका निभाई है।
फिल्म को 95वें अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामांकित किया गया था।
ऑटोरिक्शा चालक रामू कोली (पिता) ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘राहुल इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक था। वह हमेशा कहता था कि फिल्म के रिलीज होने के बाद उनका अच्छा समय आएगा। किसे पता था कि 14 अक्टूबर से पहले वह इस दुनिया से चला जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)