फिल्म “83” के निर्माताओं के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक वित्तीय कंपनी ने बॉलीवुड की आगामी फिल्म “83” के निर्माताओं के विरुद्ध यहां धोखाधड़ी की एक शिकायत दर्ज कराई है.
मुंबई, 10 दिसंबर : संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक वित्तीय कंपनी ने बॉलीवुड की आगामी फिल्म “83” के निर्माताओं के विरुद्ध यहां धोखाधड़ी की एक शिकायत दर्ज कराई है.
फ्यूचर रिसोर्स एफजेडई ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 तथा 120बी के तहत मामले में कार्रवाई के लिए अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया है. शिकायत में विबरी मीडिया और उसके निदेशकों तथा अन्य का नाम है. यह भी पढ़ें : VicKat की शादी पर Delhi Police ने बनाया मजेदार Meme, इंटरनेट पर लोगों को दिया ये अहम संदेश
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने “83” का निर्माण किया और शिकायतकर्ताओं को फिल्म के अधिकार देने में धोखाधड़ी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

