देश की खबरें | वेबसाइट के जरिये 77 हजार की ठगी : तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में साइबर ठगों ने रोजगार दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 77 हजार रुपए निकाल लिये और इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शाहजहांपुर, 18 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में साइबर ठगों ने रोजगार दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 77 हजार रुपए निकाल लिये और इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रवीण सिंह ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले जावेद ने गत 13 फरवरी को नौकरी के लिये एक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहा तो उसके लिये उससे 100 रुपए आनलाइन फीस मांगी गई।

उन्होंने बताया कि जावेद के मोबाइल फोन पर एक पासवर्ड आया। वेबसाइट द्वारा मांगे जाने पर जैसे ही उसने वह पासवर्ड डाला, तभी उसके खाते से 77 हजार रुपए निकल गये।

सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिये एक विशेष टीम बनाई गयी और पड़ताल के बाद दिल्ली निवासी शाह फैज तथा यश कुमार और मेरठ के रहने वाले शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी ओर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने कहा है कि देश भर में सक्रिय साइबर ठग हाईप्रोफाइल लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क बनाकर करोड़ों की ठगी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों से, ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों से तथा फाइनेंस, जीवन बीमा और घरेलू सामान बेचने वाले लोगों से भी ठगी कर रहे हैं।

पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के लोगों के झांसे में ना आए क्योकि जिले में औसतन हर रोज 8 से 10 लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\