ICC WTC Final 2023, IND vs AUS: कैमरन ग्रीन के विवादित कैच पर शुभमन गिल के विकेट के बाद ‘चीट, चीट, चीट’ के शोर से गूंजा पूरा स्टेडियम

गिल के कैच के बाद ‘चीट, चीट, चीट’ का शोर गूंज उठा और ग्रीन जब गेंदबाजी के लिये आये तब यह और तेज हो गया. भारत के पूर्व स्पिनर और इस मैच में कमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा ,‘‘ रिप्ले से कोई नतीजा नहीं निकला था. उन्हें उसकी ऊंगलियों पर जूम करना चाहिये था. भारत को यह विकेट महंगा पड़ सकता है.’’

लंदन: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का विवादित कैच लपकने वाले कैमरन ग्रीन और आस्ट्रेलियाई टीम की यहां मौजूद भारतीय समर्थकों ने जमकर हूटिंग की. चाय से ठीक पहले स्कॉट बोलैंड की गेंद पर गिल के शॉट पर गेंद गली में पहुंची जहां ग्रीन ने डाइव लगाकर कैच लपका लेकिन गेंद लगभग जमीन को छू रही थी. गिल ने 18 रन बनाये और रोहित शर्मा के साथ 41 रन की साझेदारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे.

चाय के समय भारतीय कप्तान रोहित मैदानी अंपायरों से बात करते हुए पवेलियन लौटे. ग्रीन ने दूसरी बार ऐसा कैच लपका है. पहली पारी में अजिंक्य रहाणे का कैच भी उन्होंने लपका और कैमरे के कुछ एंगल से लग रहा था कि गेंद घास को छू गई है. ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Live Score Update: 'चीट-चीट'...गेंदबाजी करने पहुंचे कैमरन ग्रीन तो दर्शकों ने लगाया आरोप, शुभमन गिल के विकेट को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

गिल के कैच के बाद ‘चीट, चीट, चीट’ का शोर गूंज उठा और ग्रीन जब गेंदबाजी के लिये आये तब यह और तेज हो गया. भारत के पूर्व स्पिनर और इस मैच में कमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा,‘‘रिप्ले से कोई नतीजा नहीं निकला था. उन्हें उसकी ऊंगलियों पर जूम करना चाहिये था. भारत को यह विकेट महंगा पड़ सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड