खेल की खबरें | चौहान ने देश के शीर्ष रिकर्व तीरंदाज धीरज को हराकर फाइनल में जगह बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मृणाल चौहान ने सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व वर्ग के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां भारत के शीर्ष खिलाड़ी धीरज बोम्मादेवरा को हराकर उलटफेर किया।

अयोध्या, 28 नवंबर झारखंड के मृणाल चौहान ने सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व वर्ग के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां भारत के शीर्ष खिलाड़ी धीरज बोम्मादेवरा को हराकर उलटफेर किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला 5-5 से बराबरी पर रहने के बाद चौहान ने शूट ऑफ में सटीक निशाना लगाकर विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी को हराया।

फाइनल में चौहान के सामने अखिल भारतीय पुलिस खेल संवर्धन बोर्ड (एआईपीएसबी) के तुषार शेलके की चुनौती होगी।

शेलके ने एक अन्य सेमीफाइनल में गोवा के अतुल वर्मा को 6-4 से हराया।

महिला रिकर्व वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की दो तीरंदाज संगीता और रिधि फोर आमने-सामने होंगी।

उत्तर प्रदेश की अमीषा चौरसिया ने राजस्थान की निक्की शर्मा को 6-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश और एआईपीएसबी ने क्रमश पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किये।

 एआईपीएसबी मिश्रित टीम स्पर्धा का भी विजेता बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\