देश की खबरें | तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आरोपपत्र दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर नेपाल के तबलीगी जमात के 12 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जून कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर नेपाल के तबलीगी जमात के 12 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

अभियोजन के अनुसार तबलीगी जमात के सदस्यों को भादंसं और महामारी रोग अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।

यह भी पढ़े | मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई, घबराए दिखे लोग.

शनिवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया।

जमात के सदस्यों को पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | मिजोरम में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच पुलिस ने तबलीगी जमात के 22 अन्य सदस्यों के खिलाफ अलग से आरोपपत्र दायर किया जो दिल्ली, मणिपुर, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के निवासी हैं।

मार्च में दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम को कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया क्योंकि उस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग देश के कई हिस्सों में अपने साथ कथित रूप से संक्रमण ले गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\