देश की खबरें | धनशोधन मामले में द्रमुक के सांसद गौतम सिगामणि को आरोप पत्र सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई की एक सत्र अदालत ने धनशोधन के एक मामले में शुक्रवार को लोकसभा सदस्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी के बेटे पोन गौतम सिगामणि व पांच अन्य को आरोप पत्र की प्रतियां प्रदान कीं।

चेन्नई, 24 नवंबर चेन्नई की एक सत्र अदालत ने धनशोधन के एक मामले में शुक्रवार को लोकसभा सदस्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी के बेटे पोन गौतम सिगामणि व पांच अन्य को आरोप पत्र की प्रतियां प्रदान कीं।

गौतम सिगमणि, केएस राजमहेंद्रन, केएस बिजनेस हाउस के प्रबंध निदेशक वी जयचंद्रन, के. सदानंदम और एम. गोपीनाथन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मलार वेलेंटीना के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें आरोप पत्र की प्रतियां सौंपने का आदेश दिया।

अदालत के आदेश के बाद उन्हें और केएस बिजनेस हाउस नामक कंपनी को आरोप पत्र की प्रतियां सौंपी गईं। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 22 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने 23 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ 97 पृष्ठ का आरोप पत्र दायर किया था। इससे पहले, ईडी ने चेन्नई और विल्लुपुरम में पोनमुडी और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की थी और यहां अपने कार्यालय में उनसे दो दिनों तक पूछताछ की थी।

ईडी ने नकदी और कीमती सामान के अलावा 41 करोड़ रुपये की सावधि जमा भी जब्त कर ली थी।

ईडी ने अन्नाद्रमुक पार्टी की पिछली सरकार के दौरान पोनमुडी के बेटे और अनाम व्यक्तियों को रेत खनन के ठेके देने के सिलसिले में धनशोधन मामले की जांच शुरू की थी। पोनमुडी 2006 से 2011 के बीच द्रमुक पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज