देश की खबरें | तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 376 विदेशी नागरिकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस देश में यहां एक अदालत में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच वीजा शर्तों का उल्लंघन कर निजामुद्दीन में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने और धर्म प्रचार गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 34 देशों के 376 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 35 अलग-अलग आरोप पत्र दायर कर दिए हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली पुलिस देश में यहां एक अदालत में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच वीजा शर्तों का उल्लंघन कर निजामुद्दीन में एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने और धर्म प्रचार गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 34 देशों के 376 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 35 अलग-अलग आरोप पत्र दायर कर दिए हैं।

पुलिस ने मंगलवार को 20 देशों के 82 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 आरोप पत्र दाखिल किये। बुधवार को 14 देशों के 294 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 15 आरोप पत्र दायर किये गए।

यह भी पढ़े | NASA's SpaceX Demo-2 Launch Countdown Live Streaming Online & Time in IST: जानिए कब और कैसे देखें नासा के स्पेस-एक्स की पहली लॉन्चिंग.

आरोप पत्र के अनुसार, सभी विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और महामारी संबंधी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, 271 तथा विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश PPE किट घोटाला: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कहा- नौतिकता के आधार पर लिया फैसला.

राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बाद में देश में कोरोना वायरस का एक केंद्र बनकर सामने आया।

इसमें भाग लेने वाले कुछ लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने गृह नगरों की यात्रा की थी।

केंद्र और राज्य सरकारों के उनकी पहचान के लिए ‘‘बड़ा अभियान’ चलाने के बाद देश में 25,500 से ज्यादा तबलीगी सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी