ताजा खबरें | पंजाब चुनाव के लिए चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे : राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा की।

लुधियाना (पंजाब), छह फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा की।

गांधी ने यहां डिजिटल तरीके से एक रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। सिद्धू ने भी अपने संबोधन में पिछले साल अमरिंदर सिंह के बाद चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के पार्टी के फैसले की सराहना की।

गांधी ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने कहा कि हमें एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो ‘गरीब घर’ से हो, जो गरीबी और भूख को समझता हो।’’ गांधी ने चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करते हुए कहा, ‘‘यह एक कठिन निर्णय था, आपने इसे आसान बना दिया।’’

घोषणा के बाद गांधी ने चन्नी, सिद्धू और पार्टी नेता सुनील जाखड़ को गर्मजोशी से गले लगाया। घोषणा से पहले, चन्नी और सिद्धू दोनों ने फिर से आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में जिसे भी चुना जाएगा, वे निर्णय के साथ खड़े होंगे।

कांग्रेस ने इस संबंध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय ली थी। गांधी ने कहा कि पंजाब के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें कठिन काम दिया। उन्होंने कहा कि 10-15 दिनों में कोई राजनीतिक नेता नहीं बनता है।

गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘‘राजनीतिक नेता मीडिया और टीवी की बहस में नहीं बनते हैं। एक व्यक्ति वर्षों के संघर्ष के बाद नेता बनता है और कांग्रेस के पास ऐसे गहनों की कोई कमी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति कोई कार्यक्रम नहीं है..एक नेता को लड़ना पड़ता है। कई नेता अपनी लड़ाई खुद लड़ते हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी लड़ाई खुद लड़ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे नेता हैं, जो मुद्दों के लिए खड़े होते हैं। पंजाब चन्नी और सिद्धू के खून में है।’’ गांधी ने चार दशक पहले सिद्धू से पहली बार मुलाकात को भी याद किया, जब पूर्व क्रिकेटर ने दून स्कूल के खिलाफ एक मैच खेला था और कहा कि वह उन्हें उनकी दृढ़ता के लिए जानते हैं।

गांधी ने जाखड़ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पंजाब के ‘डीएनए’ को समझते हैं। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक ‘‘राजा’’ हैं। उन्होंने चन्नी की साधारण पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए सवाल किया, ‘‘क्या आपने मोदीजी को लोगों के बीच देखा है। उन्हें सड़क किनारे किसी की मदद करते देखा है।’’

गांधी ने मोदी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी हों या केजरीवाल। केवल एक आदमी बोलता है और जब राजा निर्णय लेता है, तो मामला समाप्त हो जाता है। लेकिन पंजाब को इस तरह नहीं चलाया जा सकता है। केवल कांग्रेस ही पंजाब को आगे ले जा सकती है। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं, नयी दृष्टि देते हैं और पंजाब के लिए नया रास्ता दिखाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसा एक बार नहीं, कई बार किया है। और यह उनके और हमारे बीच का अंतर है।’’

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह कभी किसी पद के लिए नहीं भागे। सिद्धू ने कहा, ‘‘17 साल के राजनीतिक करियर में सिद्धू कभी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहा, लेकिन हमेशा पंजाब की बेहतरी और उसके लोगों की जिंदगी में सुधार चाहा।’’

राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही हैं, जिन्होंने पिछले साल एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बदलाव का पल है, जो लोगों के जीवन को बेहतर कर सके।’’

चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह के पिछले सितंबर में इस्तीफा देने के बाद उनकी सरकार द्वारा लिए गए कई फैसलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बिजली की दरें कम की गईं, बिजली का बकाया माफ किया गया और ईंधन की कीमतों में कमी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\