चंडीगढ़, छह जनवरी बर्ड फ्लू के डर के बीच चंडीगढ़ की सुखना झील और आसपास के इलाकों से चार मृत पक्षी मिले हैं।
चंडीगढ़ वन एवं वन्यजीव विभाग ने बुधवार को कहा कि वह पता कर रही है कि और पक्षी भी मरे हैं या नहीं।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जो चार पक्षी मरे हैं उनमें दो प्रवासी पक्षी, एक कबूतर और एक सफेद बगुला है।
उन्होंने कहा कि विभाग बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर सुखना झील और आसपास के क्षेत्रों पर करीब से नजर रख रहा है।
अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।
चंडीगढ़ के उप वन संरक्षक अब्दुल कयूम ने कहा, ‘‘पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए आरडीडीएल, जालंधर भेजा गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY