खेल की खबरें | खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय शीर्ष पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) में शीर्ष वरीय जैन विश्वविद्यालय को 3-1 से हराकर पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि एडमास विश्वविद्यालय ने महिला टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।

गुवाहाटी, 28 फरवरी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) में शीर्ष वरीय जैन विश्वविद्यालय को 3-1 से हराकर पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता जबकि एडमास विश्वविद्यालय ने महिला टीम स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम में टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल मेसनाम मेइराबा लुवांग और बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सूरज गोएला शामिल हैं।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने पहला एकल मुकाबला गंवा दिया था लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और पदक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

केआईयूजी के चौथे सत्र में सिर्फ एक दिन बचा है और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 26 स्वर्ण, 17 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर चल रहा है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 16 स्वर्ण, 13 रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद जैन विश्वविद्यालय के 12 स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक हैं।

महिला बैडमिंटन टीम स्पर्धा के फाइनल में एडमास विश्वविद्यालय ने श्री जगदीश प्रसाद जेटी विश्वविद्यालय को हराया।

एडमास विश्वविद्यालय ने कोट्टयम के महात्मा गांधी विश्वविद्यालय को 3-1 से हराकर महिला वॉलीबॉल का स्वर्ण पदक भी जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\