खेल की खबरें | चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो, गिरोड और नेमार का शानदार प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वहीं नेमार के शुरूआती गोल के दम पर दबाव बनाते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने ग्रुप एच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 3 . 1 से हरा दिया ।

वहीं नेमार के शुरूआती गोल के दम पर दबाव बनाते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने ग्रुप एच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 3 . 1 से हरा दिया ।

युनाइटेड ने मिडफील्डर फ्रेड की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी नहीं बुलाकर बड़ी गलती की । फ्रेड ने पहले हाफ में पीएसजी के लिएंड्रो पेरेडेस को सिर से मारा था ।आखिर में उन्हें 70वें मिनट में लालकार्ड दिखा दिया गया ।

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

पीएसजी और युनाइटेड के अब नौ अंक है । लेइपजिग के भी नौ अंक हो गए हैं जिसने स्टॉपेज टाइम में शानदार गोल करके इस्तांबुल बसाकसेहिर को 4 . 3 से मात दी ।

युनाइटेड को अब लेइपजिग से खेलना है जबकि पीएसजी का सामना बसाकसेहिर से होगा ।

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

बोरूसिया डॉर्टमंड ने लाजियो से 1 . 1 से ड्रॉ खेलकर अगले दौर में जगह बना ली ।

युवेंटस पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका था जिसके स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 750वां गोल दागा । युवेंटस ने डायनामो कीव को 3 . 0 से हराया । इस मैच में रैफरिंग करने फ्रांस की स्टीफानी फ्रापार्ट ने इतिहास रच दिया जो चैम्पियंस लीग में पहली महिला रैफरी बन गई ।

चेलसी और सेविला भी अगले दौर में पहुंच गए । गिरोड ने चार जबर्दस्त गोल करके स्पेनिश टीम के खिलाफ जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

वहीं लियोनेल मेस्सी को आराम देने वाली बार्सीलोना ने फेरेंकवारोस को एकतरफा मुकाबले में 3 . 0 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\