खेल की खबरें | चैम्पियंस लीग फाइनल: स्टेडियम के बाहर अराजकता के बीच प्रशंसकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रशंसकों के हुड़दंग के कारण मैच शुरू होने में 37 मिनट का विलंब हुआ जिसे रीयाल मैड्रिड ने 1-0 से अपने नाम किया।
प्रशंसकों के हुड़दंग के कारण मैच शुरू होने में 37 मिनट का विलंब हुआ जिसे रीयाल मैड्रिड ने 1-0 से अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट का संचालन करने वाली यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ (यूएफा) ने कहा कि यह मामला हजारों की संख्या में नकली टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों की वजह से हुआ। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि ये प्रशंसक किस टीम के थे लेकिन अपने प्रशंसकों द्वारा अनुभव की गई सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों पर ‘बेहद निराश’ व्यक्त की।
इस दौरान पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने जबरन मैदान में घुसने की कोशिश करने वाले प्रशंसकों को पकड़ कर बाहर निकाला।
लिवरपूल के प्रशंसक मैदान के बाहर चिल्ला रहे थे कि हमारे पास टिकट है, हमें अंदर जाने दिया जाये।
मैच जब 37 मिनट के विलंब से शुरू होने वाला था तब एक बार फिर स्टेडियम में अंदर आने के लिए प्रशंसकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। पुलिस को दोबारा आंसू गैस के गोले और मिर्च के स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा।
एक प्रशंसक कोल्म लैसी ने कहा, ‘‘ बच्चे रो रहे है, लोग भीड़ में फंस गये है। लोग लाइन तोड़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे है।’’
एंजेला मर्फी नाम की प्रशंसक ने कहा, हम यहां छह बजकर 15 मिनट से खड़े है। मुझे अस्थमा है और आंसू गैस के गोले से मेरी स्थिति खराब हो गयी है।इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड भी आंसू गैस के चपेट में आ गये और कुछ देर के लिए उनकी स्थिति अचेत जैसी हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

