जरुरी जानकारी | मौजूदा आर्थिक परिदृश्य चुनौतीपूर्ण, लेकिन ग्राहकों को समझने में मददगार : चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य को चुनौतीपूर्ण बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों के खरीदारी व्यवहार को सीखने और समझने का अच्छा अवसर है जो उन्हें अच्छे उत्पाद की पेशकश करने और प्रभावी कारोबारी मॉडल अपनाने में मदद करेगा।

नयी दिल्ली, छह जुलाई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य को चुनौतीपूर्ण बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि यह ग्राहकों के खरीदारी व्यवहार को सीखने और समझने का अच्छा अवसर है जो उन्हें अच्छे उत्पाद की पेशकश करने और प्रभावी कारोबारी मॉडल अपनाने में मदद करेगा।

वह टीसीपीएल की पहली वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। टीसीपीएल का गठन टाटा ग्लोबल बेवरेजस और टाटा केमिकल लिमिटेड के उपभोक्ता उत्पाद कारोबार का विलय कर किया गया है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

चंद्रशेखरन ने कहा कि कोविड-19 संकट से पैदा हुए हालातों में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि निकट अवधि में इसक कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी।

अपने ऑनलाइन संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एकीकरण के माध्यम से अपनी आय और लागत के तालमेल पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जहां भारतीय बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी हालात चुनौतीपूर्ण हैं, वहीं मेरा मानना है कि यह हमारे लिए सीखने का मौका है और हम इससे मजबूती से बाहर आएंगे।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा कि दीर्घावधि में कारोबार को आगे बढ़ाने वाले कारक तेजी को दर्शाने वाले बने रहेंगे। लेकिन पिछले कुछ महीने काफी अभूतपूर्व बदलाव वाले रहे हैं और हर बाजार में ‘स्वास्थ्य देखभाल’ से जुड़े उत्पाद ग्राहकों की पहली पसंद रहे हैं।

चंद्रशेखरन टाटा समूह की धारक कंपनी टाटा संस के भी चेयरमैन हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहुत अहम है कि हम हर बाजार में ग्राहकों के खरीद व्यवहार को नजदीक से देखें और समझें, ताकि हम अपने कारोबारी मॉडल को प्रभावी बना सके और उसी के अनुरूप ग्राहकों को उत्पाद पेश कर सकें।

कोरोना वायरस से उपजे हालातों पर चंद्रशेखरन ने कहा कि इसकी कुछ चुनौतियां निकट अवधि में बनी रहेंगी लेकिन हालत सुधर रहे हैं।

एक शेयरधारक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टीसीपीएल का अभी पूरा ध्यान अपने वितरण नेटवर्क को ऑफलाइन और ऑनलाइन बाजार में बढ़ाने पर है। साथ ही कंपनी यह सुनिश्चित करेगी की उसके उत्पादों की उपलब्धता देशभर में हो।

चंद्रशेखरन ने उदाहरण दिया कि अभी उसके कुछ उत्पादों की देशभर में उतनी पहुंच नहीं है, जैसे कि बोतलबंद पानी और इसके चलते इनकी संबंधित बाजार में कम हिस्सेदारी है। कंपनी की योजना अपने वितरण नेटवर्क को मजबूत करने पर है ताकि बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाया जा सके।

पेय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने मई में पेप्सिको के साथ उसके संयुक्त उपक्रम नरिशको बेवरेजेस में पेप्सी की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। कंपनी ने ग्लूको प्लस ब्रांड के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं।

टीपीसीएल के पास टाटा नमक, टाटा टी, टेटली और हिमालयन वाटर जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\