देश की खबरें | राज्य सभा सदस्यों के निर्वाचन को चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक चुनाव याचिका दाखिल करते हुए, राज्यसभा के दस नव-निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 14 दिसंबर एक चुनाव याचिका दाखिल करते हुए, राज्यसभा के दस नव-निर्वाचित सदस्यों के निर्वाचन को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है।

याचिका प्रकाश बजाज ने दाखिल की है। उनके अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह की ओर से सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना की मुफ्त वैक्सीन वितरण पर दिए बयान पर सीएम विजयन पिनराई से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिवक्ता ने बताया कि याचिका में 2 नवंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए दस राज्य सभा सदस्यों के निर्वाचन को चुनौती दी गई है।

अधिवक्ता का कहना है कि याची प्रकाश बजाज ने स्वयं इन चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनके नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.

नामांकन पत्र निरस्त करने का कारण शपथ पत्र व फॉर्म में त्रुटि बताया गया था।

याची का कहना है कि उसका नामांकन गलत आधार पर मनमाने तरीके से निरस्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now