एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चाहर का टखना मुड़ा, मुकेश और सकारिया बतौर नेट गेंदबाज विश्व टी20 टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वनडे टीम को करारा झटका लगा है क्योंकि लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखना मुड़ने के कारण सीनियर तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बचे हुए दो मैचों में खेलने की संभावना नहीं है।

देश की खबरें | चाहर का टखना मुड़ा, मुकेश और सकारिया बतौर नेट गेंदबाज विश्व टी20 टीम से जुड़े

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय वनडे टीम को करारा झटका लगा है क्योंकि लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखना मुड़ने के कारण सीनियर तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बचे हुए दो मैचों में खेलने की संभावना नहीं है।

चाहर उस भारतीय टीम के अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे जिसे शुरूआती मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था।

चयन मामलों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘दीपक का टखना मुड़ गया है लेकिन यह इतना गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ दिन का आराम की सलाह दी जा सकती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये यह टीम प्रबंधन का फैसला होगा कि वे दीपक को खिलाने का जोखिम लेना चाहेंगे या नहीं क्योंकि वह टी20 विश्व कप के लिये स्टैंड बाई सूची में शामिल है। लेकिन अगर वहां जरूरत होगी तो यह प्राथमिकता होगी। ’’

अभी टी20 विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को लिया जायेगा जो धीरे धीरे मैच फिट हो रहे हैं और उनके अगले तीन से चार दिनों में आस्ट्रेलिया रवाना होने की उम्मीद है।

सूत्र ने कहा, ‘‘मोहम्मद शमी अगर फिट होते हैं तो वह पहली प्राथमिकता होगी। वह अगले हफ्ते टीम से जुड़ेंगे। ’’

मुकेश चौधरी और चेतन सकारिया बतौर नेट गेंदबाज टी20 टीम से जुड़ गये हैं। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की खोज रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सौराष्ट्र के चेतन सकारिया बतौर नेट गेंदबाज टी20 विश्व कप टीम से जुड़ चुके हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘मुकेश और चेतन कल टीम के साथ रवाना हुए। वे पर्थ चरण में टीम के साथ रहेंगे जहां भारत को दो अभ्यास मैच खेलने हैं। ’’

पर्थ में भारत के ट्रेनिंग कार्यक्रम के अनुसार उन्हें तीन दिन (आठ, नौ और 12 अक्टूबर को) तक पांच घंटे तक कड़ी ट्रेनिंग करनी है जबकि 10 और 13 अक्टूबर को दो टी20 अभ्यास मैच खेले जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).