खेल की खबरें | पहले टी20 में जडेजा के ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आये चहल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कनकशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे ।
कैनबरा, चार दिसंबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रविंद्र जडेजा को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उनके ‘कनकशन’ (सिर पर चोट लगना) विकल्प के तौर पर युजवेंद्र चहल उतरे ।
जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की बाउंसर से चोट लगी । वह विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे ।
यह भी पढ़े | SA vs ENG ODI Series 2020: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद पहला वनडे हुआ स्थगित.
बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,‘‘ रविंद्र जडेजा को पहले टी20 मैच में पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी । भारत के क्षेत्ररक्षण के दौरान युजवेंद्र चहल मैदान पर उतरे । बीसीसीआई की मेडिकल टीम जडेजा की हालत पर नजर रखे हुए है ।’’
आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर मैच रैफरी डेविड बून से इशारों में बात करते नजर आये लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि क्या वे चहल को उतारे जाने के बारे में बात कर रहे थे ।
जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया ।
पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

