एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सी जी करहाडकर होंगे इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के नए निदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक सी जी करहाडकर को कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | सी जी करहाडकर होंगे इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के नए निदेशक

नयी दिल्ली, 29 मई वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक सी जी करहाडकर को कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

करहाडकर बी. वेंकटरमन का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

करहाडकर इस समय भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में रिएक्टर समूह के निदेशक हैं। वह एक जून को आईजीसीएआर के निदेशक का पदभार संभालेंगे।

कलपक्कम स्थित आईजीसीएआर को परमाणु रिएक्टरों के लिए फास्ट ब्रीडर प्रौद्योगिकियों के विकास का काम सौंपा गया है।

भारत का पहला सोडियम-कूल्ड 500 मेगावाट की क्षमता वाला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (प्रजनक रिऐक्टर) इस साल जुलाई तक कलपक्कम में चालू हो जाने की उम्मीद है।

प्रजनक रिएक्टर उन नाभिकीय रिएक्टरों को कहते हैं जो जितना विखण्डनीय पदार्थ खर्च करते हैं उससे अधिक उत्पादन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).