देश की खबरें | जमीन धोखाधड़ी मामले में ओटीवी के सीएफओ गिरफ्तार :पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को ओडिशा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोरंजन सारंगी को अवैध तरीके से जमीन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, एक नवंबर ओडिशा पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को ओडिशा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोरंजन सारंगी को अवैध तरीके से जमीन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है।

सारंगी भाजपा नेता बैजयंत पांडा के परिवार के स्वामित्व वाले निजी टेलीविजन चैनल ओटीवी नेटवर्क के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) भी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी के बाद अनुराग ठाकुर ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ नहीं ‘मंगलराज’ चाहिए.

ईओडब्ल्यू की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ओडिशा इन्फ्राटेक को खुर्दा जिले में बेगुनिया तहसील के सरुआ गांव में धोखाधड़ी से जमीन खरीदने में लिप्त पाया गया है।

राज्य सरकार ने एक पखवाड़ा पहले गांव के अनुसूचित जाति के कुछ लोगों के आरोपों के आधार पर अपराध शाखा को जांच का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना महामारी को बढ़ते मामलों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर तक बंद : 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच सारंगी के परिवार ने उन्हें बिना किसी नोटिस के तड़के घर से गिरफ्तार किये जाने के तरीके पर विरोध जताया।

उनकी बेटी गायत्री ने आरोप लगाया कि उनके पिता को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या है लेकिन उन्हें दवाई नहीं दी गयी।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस सारंगी को एक अदालत में पेश किये जाने से पहले कैपिटल अस्पताल लेकर गयी।

विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे राज्य की बीजद सरकार की राजनीतिक बदले वाली कार्रवाई बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\