जरुरी जानकारी | सीईएसएल ने ई-वाहनों के लिये बैटरी अदला-बदली केंद्र स्थापित करने को एजेंसियों का चयन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. की अनुषंगी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 124 बैटरी अदला-बदली स्टेशन और 352 चार्जर स्थापित करने को एजेंसियों का चयन किया है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. की अनुषंगी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 124 बैटरी अदला-बदली स्टेशन और 352 चार्जर स्थापित करने को एजेंसियों का चयन किया है।

सीईएसएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि चयनित एजेंसियां इलेक्ट्रिक कारों के लिये 1,294 डीसी फास्ट चार्जर भी स्थापित करेंगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘एजेंसियां बैटरी अदला-बदली स्टेशन और चार्जर बनाओ, अपनाओ और चलाओ (बीओओ) मॉडल पर स्थापित करेंगी। यह आठ साल के लिये वैध होगा। चार्जिंग स्टेशन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे और सूरत में लगाये जाएंगे।’’

सीईएसएल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महुआ आचार्य ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिये पर्याप्त चार्जिंग बुनियादी ढांचा जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि बाजार में काम कर रही एजेंसियों के साथ जुड़ने का यह मॉडल जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन लगाने के लक्ष्य को साकार करने में मददगार होगा।’’

बयान के अनुसार, निविदा में 11 कंपनियों ने भागीदारी की जिनमें से पांच का चयन किया गया है। चयनित एजेंसियां ई-वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन का डिजाइन, उसे लगाने तथा संचालन के लिये जिम्मेदार होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\