सीईआरटी-इन ने कहा, वेब कॉन्फ्रेंस को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए कदम उठाएं

सीईआरटी-इन ने कहा कि इस तरह के साइबर धोखाबाजों द्वारा किए गए हमलों से संवेदनशील सूचना लीक हो सकती है।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम के लिए वेब कॉन्फ्रेंसिंग की मदद लेने वाले संगठनों और लोगों को साइबर धोखाधड़ी करने वालों की नजर से बचने के लिए उपाय करने की जरूरत है। कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम आफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने बृहस्पतिवार को यह परामर्श जारी किया है।

सीईआरटी-इन ने कहा कि इस तरह के साइबर धोखाबाजों द्वारा किए गए हमलों से संवेदनशील सूचना लीक हो सकती है।

सीईआरटी-इन की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि इंटरनेट पर कुछ गड़बड़ी करने की मंशा रखने वाले साइबर अपराधियों के लिए वेब कॉन्फ्रेंसिंग गैर गतिविधियों के लिए एक अवसर है। इसके जरिये वे संवेदनशील सूचनाएं मसलन मसलन कर्मचारी की जानकारी, उत्पाद की जानकारी, व्यापार या अन्य गोपनीय सूचनाओं की चोरी कर सकते हैं।

पीटीआई के पास इस परामर्श की प्रति है। इसमे कहा गया है कि गोपनीय डेटा का ‘ताक-झांख करने वाली आंखों’ से बचाव करना जरूरी है। सीईआरटी-इन साइबर हमलों से सुरक्षा करने वाली संघीय एजेंसी है।

गृह मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा है कि निजी व्यक्तियों को जूम बैठक मंच को संरक्षित करने की जरूरत है। मंत्रालय के तहत आने वाले साइबर समन्यव केंद्र ने इस बारे में परामर्श जारी किया है।

परामर्श में कहा गया है कि यह मंच सरकारी अधिकारियों द्वारा आधिकारिक उद्देश्य से इस्तेमाल के लिए नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\