जरुरी जानकारी | सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का पहली तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 92.62 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड का जून, 2022 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब तीन गुना होकर 92.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड का जून, 2022 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब तीन गुना होकर 92.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड ने बीएसई को यह जानकारी दी है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 31.07 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन आय 94.25 प्रतिशत बढ़कर 888.78 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 457.54 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का कुल खर्च 83.74 प्रतिशत बढ़कर 768.97 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 418.50 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\