खेल की खबरें | ब्रेथवेट और ब्लैकवुड की शतकीय पारियों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केंसिंग्टन ओवल की सपाट पिच पर  इस टेस्ट में तीन दिन के खेल बाद  सिर्फ 13 विकेट गिरे हैं और यह मैच भी श्रृंखला के पहले मुकाबले की तरह ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

केंसिंग्टन ओवल की सपाट पिच पर  इस टेस्ट में तीन दिन के खेल बाद  सिर्फ 13 विकेट गिरे हैं और यह मैच भी श्रृंखला के पहले मुकाबले की तरह ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

ब्रेथवेट और ब्लैकवुड ने चौथे विकेट के लिए धैर्य से खेलते हुए 183 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगभग 68 ओवर तक सफलता से दूर रखा।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 507 रन पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज की टीम अभी 219 रन से पिछड़ रही है और उसके छह विकेट शेष है।

स्टंप्स के समय ब्रेथवेट 109 (337 गेंद में 12 चौके) और रात्रि प्रहरी अल्जारी जोसेफ चार रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

ब्लैकवुड ने 215 गेंद की पारी में 11 चौके जड़े।

वेस्टइंडीज की टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 71 रन से आगे से लेकिन जैक लीच ने शामराह ब्रुक्स (39) को क्रिस वोक्स के हाथों कैच करा कर दिन की पहली सफलता दिलायी।

इसके बाद स्टोक्स ने पिछले मैच के शतकवीर नक्रुमाह बोनर (नौ) को पगबाधा कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 101 रन था।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद आक्रामक गेंदबाजी करना जारी रखा लेकिन ब्लैकवुड और ब्रेथवेट की सधी बल्लेबाजी के सामने उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला।

कामचलाऊ गेंदबाज डेन लॉरेंस ने दिन के आखिरी सत्र में ब्लैकवुड को पगबाधा कर मैच में इंग्लैंड की वापसी करायी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज