देश की खबरें | चैनल अपलिंकिंग की अनुमति वापस लेने के खिलाफ जी मीडिया की याचिका पर केंद्र का रुख तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने जी मीडिया के टेलीविजन चैनल को जीसैट-15 उपग्रह के कू बैंड से दी गयी अपलिंकिंग की अनुमति वापस लेने के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का रुख जानना चाहा।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने जी मीडिया के टेलीविजन चैनल को जीसैट-15 उपग्रह के कू बैंड से दी गयी अपलिंकिंग की अनुमति वापस लेने के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का रुख जानना चाहा।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने जी मीडिया की याचिका पर नोटिस जारी किया और केंद्र सरकार को अपने जवाब के लिए समय दिया है।

अपनी याचिका में जी मीडिया ने मंत्रालय के 23 सितम्बर के आदेश को निरस्त करने और कू-बैंड पर अपने 10 चैनल को अपलिंक करने को लेकर 31 अक्टूबर 2019 को मिली अनुमति को बहाल करने का अदालत से अनुरोध किया।

मंत्रालय के 23 सितम्बर के आदेश के तहत अपलिंकिंग से हटाये गये चैनल हैं- जी हिन्दुस्तान, जी राजस्थान, जी पंजाब हरियाणा हिमाचल, जी बिहार झारखंड, जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, जी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, जी सलाम, जी 24 कलक, जी 24 तास और जी ओडिशा (अब जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा)।

याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि मंत्रालय का आदेश दुराग्रही है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के उल्लंघन किया गया है। याचिकाकर्ता चैनल का कहना है कि जिन शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने हालिया आदेश जारी किया है उसे आज तक साझा नहीं किया गया है।

मामले की सुनवाई अब 19 जनवरी, 2023 को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी