जरुरी जानकारी | केंद्र का राजकोषीय घाटा अक्टूबर में बजट अनुमान के 45.6 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार का राजकोषीय घाटा अक्टूबर में पूरे साल के बजट अनुमान के 45.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सरकार का राजकोषीय घाटा अक्टूबर में पूरे साल के बजट अनुमान के 45.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सरकार के व्यय और राजस्व का अंतर यानी राजकोषीय घाटा मूल्य के हिसाब से चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 7,58,137 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में राजकोषीय घाटा 2021-22 के बजट अनुमान के 36.3 प्रतिशत पर रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है।

सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक 11.71 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध कर राजस्व 2022-23 के बजट अनुमान का 60.5 फीसदी है। वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि के दौरान यह उस वर्ष के बजट अनुमान का 68.1 फीसदी था।

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान केंद्र सरकार का कुल व्यय 2022-23 के बजट अनुमान का 54.3 फीसदी है जो एक साल पहले समान अवधि में 52.4 फीसदी था।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि अप्रैल-अक्टूबर 2022-23 में भारत सरकार का शुद्ध कर राजस्व 11 फीसदी की दर से बढ़ा, गैर-कर राजस्व में 14 फीसदी की कमी आई जबकि राजस्व व्यय 10 फीसदी बढ़ा और पूंजीगत व्यय 62 फीसदी बढ़ा जिसके साथ 2021-22 के पहले सात महीनों में राजकोषीय घाटा 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 की इसी अवधि में 7.6 लाख करोड़ रुपये हो गया।

उन्होंने कहा कि अनुमानित व्यय को देखते हुए हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय मामूली एक लाख करोड़ रुपये बढ़ सकता है।

टीआईओएल नॉलेज फाउंडेशन के चेयरमैन शैलेंद्र कुमार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में राजस्व संग्रह में हुई वृद्धि को देखते हुए कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए उम्मीद से कहीं बेहतर काम किया है।

सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां (गैर-कर राजस्व समेत) 13.85 लाख करोड़ रुपये या मौजूदा वर्ष के बजट अनुमान का 60.7 फीसदी है। 2021-22 में यह 64.7 फीसदी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट