देश की खबरें | केंद्र जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: केंद्रीय मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को बडगाम में कहा कि केंद्र आने वाले दो-तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इससे केंद्र शासित प्रदेश में विकास एवं समृद्धि की नयी झलक देखने को मिलेगी।

श्रीनगर, 25 सितंबर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को बडगाम में कहा कि केंद्र आने वाले दो-तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इससे केंद्र शासित प्रदेश में विकास एवं समृद्धि की नयी झलक देखने को मिलेगी।

कौशल विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चंद्रशेखर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में वादीपोरा आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईटीआई और पॉलीटेक्निक के छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

वह जम्मू और कश्मीर के लिए केंद्र के विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जिले में पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा खर्च की जाने वाली राशि का उपयोग रोजगार सृजन, युवाओं को सूक्ष्म आमदनी वाली इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने शनिवार को पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों से जम्मू-कश्मीर में जन शिकायतों के समाधान में स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने को कहा।

जल शक्ति और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री टुडू ने केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत किश्तवाड़ जिले का दौरा किया।

इस दौरान मंत्री ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्यों, ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के अध्यक्ष और पीआरआई प्रतिनिधियों के साथ चिनाब भवन में बैठक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका