एजेंसी न्यूज

केंद्र दिल्ली में एक मंदिर को ध्वस्त करना चाहता है, लोगों की आस्था पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे : आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में एक मंदिर को गिराने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है. इस कदम की निंदा करते हुए कालकाजी से विधायक आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध-प्रदर्शन किया.

केंद्र दिल्ली में एक मंदिर को ध्वस्त करना चाहता है, लोगों की आस्था पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे : आप
आम आदमी पार्टी (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में एक मंदिर को गिराने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है. इस कदम की निंदा करते हुए कालकाजी से विधायक आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने संकल्प जताया कि वे सरकार को इस मंदिर को नहीं ढहाने देंगे.

आतिशी ने आरोप लगाया, ''भाजपा अब तक आम आदमी को धमकाने और जबरन वसूली के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करती आई है, लेकिन अब उसका गुंडा राज इस हद तक पहुंच गया है कि वह भगवान राम को भी नहीं बख्श रही है.'' यह भी पढ़ें : भाजपा दिल्ली सरकार को राजधानी के 40 गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेगी

‘आप’ नेता ने कहा, ''यह विरोध, यह जुलूस केवल आम आदमी पार्टी की पहल नहीं है, बल्कि भाजपा के अन्याय के खिलाफ एक आंदोलन है, जिसका नेतृत्व यहां के लोगों और श्रीनिवासपुरी की महिलाओं के साथ-साथ पूरी दिल्ली की जनता कर रही है.'' आतिशी ने कहा कि उन्होंने लोगों की आस्था पर किसी कीमत पर प्रहार नहीं होने देने का संकल्प जताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).