देश की खबरें | केंद्र सीमावर्ती गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देगा : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने सीमावर्ती गांवों को सड़क, दूरसंचार और बिजली जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मिशन शुरू किया है तथा जल्द ही उन्हें पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है ताकि ग्रामीणों को आय का अतिरिक्त स्रोत मिल सके।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने सीमावर्ती गांवों को सड़क, दूरसंचार और बिजली जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मिशन शुरू किया है तथा जल्द ही उन्हें पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है ताकि ग्रामीणों को आय का अतिरिक्त स्रोत मिल सके।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया है कि सीमावर्ती गांवों की पहुंच रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों तक हो। वह चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के 350 से ज्यादा निर्वाचित पंचायत सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

ठाकुर ने कहा, "सरकार सीमावर्ती गांवों में दूरसंचार संपर्क (कनेक्टिविटी) मुहैया कराने के लिए गंभीर है। अगले एक साल में, सीमावर्ती गांवों को 4जी कनेक्टिविटी मिलेगी। हमारी योजना दूरदराज के इलाकों में रेडियो सिग्नल को मजबूत बनाने और टेलीविजन से नहीं जुड़े घरों को ‘डीडी फ्री डिश’ प्रदान करने की भी है।"

मंत्री ने कहा कि सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत सीमावर्ती गांवों को सड़क, दूरसंचार और नल से पेयजल से जोड़ा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी नेता ठाकुर ने कहा, "कुछ गांवों में ये सेवाएं पहले ही पहुंच गई हैं और अन्य गांवों को जल्द ही ये सेवाएं मिलेंगी।’’

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\