एजेंसी न्यूज

हैदराबाद ‘राज्य की मुक्ति’ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगा केंद्र

हैदराबाद ‘राज्य की मुक्ति’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह 17 सितंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे.

हैदराबाद ‘राज्य की मुक्ति’ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगा केंद्र
G Kishan Reddy

नयी दिल्ली, 3 सितंबर : हैदराबाद ‘राज्य की मुक्ति’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह 17 सितंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे. रेड्डी ने इस संबंध में तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उन्हें हैदराबाद परेड मैदान में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया है.

उन्होंने तीन सितंबर को लिखे पत्र में कहा, “मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि विभिन्न पक्षों पर विचार करने के बाद भारत सरकार ने हैदराबाद राज्य मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है. भारत सरकार ने इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2022 से 17 सितंबर 2023 तक साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को मंजूरी दी है.” यह भी पढ़ें : गुलाम नबी आजाद: कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी की ‘राजनीतिक चीन की दुकान में हाथी’

रेड्डी ने तीनों मुख्यमंत्रियों से यह भी अनुरोध किया कि वे अपने राज्यों में उद्घाटन दिवस मनाने के लिए उचित कार्यक्रम आयोजित करें. हैदराबाद राज्य निजाम शासन के अधीन था और पुलिस ने भारत में इसका विलय कराने के लिए ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम से अभियान चलाया था, जो 17 सितंबर 1948 को समाप्त हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).