देश की खबरें | इंडोनेशिया और सेशेल्स द्वारा गिरफ्तार मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करे केंद्र: स्टालिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्र से सेशेल्स और इंडोनेशिया के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्य के मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया।
चेन्नई, 10 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्र से सेशेल्स और इंडोनेशिया के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्य के मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया।
स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में कहा कि इंडोनेशिया की वायु और समुद्री पुलिस ने कथित रूप से अपने जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर तमिलनाडु से संबंध रखने वाले पांच और केरल के निवासी तीन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए इंडोनेशिया के एसे में स्थित दिटपोलाइरुड पियर ले जाया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मछुआरे 17 फरवरी को अंडमान में पंजीकृत जहाज में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए निकले थे।
उन्होंने कहा कि 33 अन्य मछुआरे 22 फरवरी को तमिलनाडु में पंजीकृत तीन नौकाओं में सवार होकर कोच्चि में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे।
स्टालिन ने कहा कि सात मार्च को सेशेल्स के अधिकारियों ने कथित रूप से सेशेल्स के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में इन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि 33 में से एक मछुआरा तिरुवनंतपुरम का है।
स्टालिन ने कहा, ''मैं इस मामले में आपसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं और आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस मुद्दे को इंडोनेशिया तथा सेशेल्स के अधिकारियों के समक्ष उठाएं ताकि मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित हो और उनकी नौकाएं छोड़ी जा सकें।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

